गैस की टेंशन? बिना चूल्हा जलाये बनाइये 15 हेल्दी नाश्ते…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब दुनिया भर की सप्लाई चेन पर दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में बाधा आने से कई देशों में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ रही है। इसका असर भारत में भी LPG को लेकर लोगों की चिंता के रूप में सामने आ रहा है। ऐसे में कई लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जिनसे कम गैस में या बिना गैस के ही खाना बनाया जा सके। अच्छी बात यह है कि सुबह के नाश्ते के लिये कई ऐसी हेल्दी और टेस्टी डिश हैं जिन्हें बिना गैस जलाये आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइये जानते हैं 15 ऐसे हेल्दी नाश्ते, जिन्हें आप बिना चूल्हा जलाये भी मिनटों में बना सकते हैं।

बिना गैस के बनायें ये 15 हेल्दी ब्रेकफास्ट

सुबह की शुरुआत इन आसान और पौष्टिक विकल्पों से की जा सकती है…

  1. फ्रूट सलाद
  2. ओट्स-दही बाउल
  3. स्प्राउट्स सलाद
  4. पीनट बटर ब्रेड
  5. दही पोहा (भिगोया हुआ)
  6. चिया सीड्स पुडिंग
  7. म्यूसली विद मिल्क
  8. बनाना पीनट बटर रोल
  9. कॉर्न सलाद
  10. खीरा-टमाटर सैंडविच
  11. ड्राई फ्रूट्स और योगर्ट बाउल
  12. एप्पल पीनट बटर स्लाइस
  13. भीगा हुआ चना सलाद
  14. स्मूदी बाउल
  15. पीनट चाट

ये सभी डिश स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली हैं।

बिना गैस के बनाएं टेस्टी दही सैंडविच

अगर आप जल्दी बनने वाला और हेल्दी नाश्ता चाहते हैं, तो दही सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

  • गाढ़ा दही – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • खीरा – ½ कप (बारीक कटा)
  • गाजर – ½ कप (कद्दूकस)
  • शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी)
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • पत्ता गोभी – 1 कप (जूलियन कट)
  • हरा धनिया – एक मुट्ठी

सैंडविच के लिये सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 2
  • हरी चटनी – आवश्यकतानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

ऐसे तैयार करें दही स्टफिंग

सबसे पहले एक बाउल में गाढ़ा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च, खीरा, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, पत्ता गोभी और हरा धनिया डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी दही की स्टफिंग तैयार है।

ऐसे बनायें मिक्स वेज कोल्ड सैंडविच

  • सबसे पहले ब्रेड के दो स्लाइस लें।
  • दोनों स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं।
  • एक स्लाइस पर तैयार दही वाला मिश्रण फैलाएं।
  • ऊपर से थोड़ा काली मिर्च पाउडर छिड़कें।
  • अब दूसरे स्लाइस से ढक दें और सैंडविच को काटकर सर्व करें।

टिप: यह सैंडविच न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि पौष्टिक और हल्का नाश्ता भी है, जो पूरे परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : रांची में चार इंस्पेक्टर इधर से उधर… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: