Palamu : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव में एक सौतेली मां ने अपने सौतेले बेटे विवेक को मौत के घाट उतार दिया। उसे पहले दम भर रड से मारा गया, फिर उसका गला घोंट उसकी हत्या कर दी। विवेक की लाश पानी से भरे एक गढ्ढे में फेंक दी गई। करीब 12 साल के विवेक के भाई ने इस बारे में गांववालों को बताया। मामला छतरपुर थाना तक पहुंच गया। पुलिस ने संदेही गुनाहगार सौतेली मां काजल देवी को अपनी कस्टडी में ले लिया। सूत्रों के अनुसार मनहो गांव में रहनेवाले लाल मोहन यादव ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं, वहीं दूसरी बीवी से दो बेटियां हैं। इल्जाम है कि किसी न किसी बात पर सौतेली मां अपने दोनों सौतेले बेटे को खूब टार्चर करती रहती थी। बीते कल किसी बात पर विवेक पर उसकी सौतेली मां बरस पड़ी। बात इतनी बिगड़ गई कि उसे जान से मार डाला। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : स्कूल-कॉलेज के बाहर ना बिके सिगरेट और तम्बाकू : DC
इसे भी पढ़ें :झारखंड कैबिनेट में कई अहम फैसले, ATS को मिली अतिरिक्त ताकत
इसे भी पढ़ें :UGC NET 2023 का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :अगर सड़क पर किया ये काम तो वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना
इसे भी पढ़ें :पलामू में PDS डीलर को तलवार से का’टा, बाकी ल’हूलुहान…
इसे भी पढ़ें :गांववालों को बेशर्म टीचर पर आया खूब गुस्सा, घेरा थाना… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ग्रेजुएट लोगों के लिए SSC ने निकाली वैकेंसी, 1.12 लाख तक सैलरी… जानें डिटेल












