spot_img
spot_img
spot_img

अगर सड़क पर किया ये काम तो वसूला जाएगा 500 रुपए जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : अब अगर आपने सड़क को गंदा किया तो खैर नहीं। खासतौर पर पटना में सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि यहां सड़क पर गंदगी करने वालों से अब 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही सड़क को गंदा करने वाले को सड़क शत्रु का टैग दिया जाएगा इस दौरान सड़क पर कचरा फेंकने, गिट्टी बालू और निर्माण सामग्री रखने वालों को भी सड़क शत्रु के रूप में चिन्हित किया जाएगा।पटना नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण, 2023 के अन्तर्गत पटना को गार्बेज फ्री बनाने के लिए लगातार कई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘‘मेरी सड़क मेरी जवाबदेही कार्यक्रम’’ का आयोजन 1 से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी वार्डों की सड़कों की विशेष सफाई, मुख्य सड़कों की मशीनों से धुलाई और सड़क पर कोई निर्माण सामग्री न हो ये सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

हर एक वार्ड में 1 से 15 अगस्त तक सेक्टर के क्रमानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सड़क की सफाई के लिए जवाबदेह सफाई कर्मी, सेक्टर सुपरवाईजर और सफाई निरीक्षक की सूची संबंधित सड़क के दीवार पर नाम और मोबाइल नंबर के साथ प्रदर्शित की जाएगी, और दैनिक सफाई नहीं होने की स्थिति में स्थानीय नागरिकों के द्वारा सीधे संबंधित कर्मी से बात कर सफाई कार्य कराया जा सके।

कार्यपालक पदाधिकारी सभी सड़कों की सफाई के लिए पर्यवेक्षक/ कर्मी की जिम्मेवारी निर्धारित करेंगे। संबंधित जिम्मेवार कर्मी अभियान के पश्चात भी उक्त सड़क के लिए जिम्मेवार रहेगें। ‘‘मेरी सड़क मेरी जवाबदेही कार्यक्रम’’ के दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद को अलग-अलग सड़कों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उस सड़क की सफाई के लिए जिम्मेवार कर्मियों को संबंधित सड़क पर सम्मानित किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान सफाई के पश्चात सड़क पर आदतन गंदगी फैलाने वाले लोगों, घरों, दूकानों को ‘‘सड़क शत्रु’’ के रूप में चिन्ह्ति किया जाएगा। इस प्रकार के सड़क शत्रुओं को चिन्हित कर उनकी सूची भी प्रदर्शित की जाएगी और 500 रुपए जुर्माना लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पलामू में PDS डीलर को तलवार से का’टा, बाकी ल’हूलुहान…

इसे भी पढ़ें : 208 Income Tax officers का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : 104 पुलिसकर्मियों का तबादला, IG ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट

इसे भी पढ़ें : गांववालों को बेशर्म टीचर पर आया खूब गुस्सा, घेरा थाना… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट लोगों के लिए SSC ने निकाली वैकेंसी, 1.12 लाख तक सैलरी… जानें डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...