spot_img

गढ़वा सदर अस्पताल को बनाया जाएगा नंबर वन : मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • तीन करोड रुपये की लागत से होगा सदर अस्पताल का जीर्णोद्धार, मंत्री ने किया शिलान्यास, सामुदायिक हॉल का भी किया उद्घाटन

GARHWA : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को सदर अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। दो करोड 82 लाख रुपये की लागत से अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार  होगा। मंत्री ने शहर के वार्ड नंबर सात में सामुदायिक हॉल सह वार्ड विकास केंद्र का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। 33 लाख 92 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक हॉल बना है। मौके पर मंत्री ने कहा कि गढ़वा सदर अस्पताल पूरे राज्य में नंबर वन सदर अस्पताल बनेगा। इसी संकल्प के साथ वह कार्य कर रहे हैं।

Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन

ऑक्‍सीजन प्‍लांट स्‍थापित करनेवाला पहला अस्‍पताल

मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने वाला गढ़वा सदर अस्पताल राज्य का पहला अस्पताल है। यहां डायलिसिस, आईसीयू, चाइल्ड केयर यूनिट काफी बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव की पहल से सदर अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है।

सिविल सर्जन से ली जानकारी

शिलान्यास के बाद मंत्री ने सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार से सदर अस्पताल की स्थिति की जानकारी लिया एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सामुदायिक हॉल के उद्घाटन मौके पर मंत्री ने कहा कि गढ़वा अब हर क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींचेगा  यह सामुदायिक हॉल जनता को समर्पित किया जा रहा है।

Read More :59 पुड़िया गांजा के साथ एक धराया, इन लोगों की हो रही तलाश

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त एसएन उपाध्याय, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नसीम अली, बीडीओ कुमुद कुमार झा, सीओ मयंक भूषण, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडेय, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, आशुतोष पांडेय, अंजली गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, संजय सिंह, अनिरुद्ध शरण, मीरा कुमारी सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।

Read More :रांची के सभी प्रखंडों में बनेंगे 5 एडिशनल कोविड वैक्सीनेशन सेंटर

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

spot_img

Related articles:

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में गुजरे 6 महीने...

सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार...