Garhwa: गढ़वा को मिली 130 करोड़ की योजनाओं की सौगात…गढ़वा विधायक और राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिले के चिनियां प्रखंड में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास व भूमिपूजन किया। मंत्री ने पूजा-अर्चना कर व नारियल फोड़ कर सभी योजनाओं का शिलान्यास किया। चिनियां के कदवा मोड़ से रंका तक करीब 104 करोड़ की लागत से बनने वाली 38 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन किया।
जो 25 वर्षों में नहीं हुआ, उसे 2 वर्षों में पूरा किया
ठाकुर ने कहा कि चिनिया प्रखंड में एक ही दिन में करीब 130 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। पिछले 25 वर्षों में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जितना कार्य नहीं हुआ होगा, उससे अधिक उन्होंने दो वर्षों में कर दिया। विकास कार्य को देखकर पूर्व विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं।
गढ़वा में इनकी रही मौजूदगी
मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, रंका एसडीओ आरएन सिंह, एसडीपीओ सुदर्शन आस्तिक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह, कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत पांडेय, आईओ के धर्मेंद्र सिंह, चंद्रचूड़ सिंह, बीडीओ कालीदास मुंडा, थाना प्रभारी विरेंद्र हांसदा, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, फरीद खां, मंदीप यादव, अयूब मंसूरी सहित गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
गढ़वा जिले के चिनियां प्रखंड में बुधवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की। साथ ही बड़ा माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मांदर की थाप पर मंत्री का स्वागत किया गया। स्कूली छात्राओ एवं महिलाओ ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। कई लोगों ने बुके देकर भी मंत्री का स्वागत किया। चिनियां प्रखंड में विकास योजनाओ के कार्यान्यवयन के लिए लोगो ने मंत्री श्री ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें : …और अचानक धधकने लगी चलती ट्रेन की 6 बोगियां, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : RPF जवानों के उड़े होश, इस हाल में मिले जवान लड़का-लड़की
इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को मारकर लाश को पेट्रोल से जलाया, दरिंदे का पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इतना कांस्टेबल के होगी बहाली, जानिए कब से करना है आवेदन






