spot_img
spot_img

गढ़वा DC का बड़ा ऐलान… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी अंधेरे में डूबे बिजका पंचायत की गलियों में अब उम्मीद की रोशनी झिलमिलाने लगी है। गढ़वा के DC दिनेश यादव ने बिजका पंचायत भवन में ग्रामीणों की आवाज सुनी, ग्रामीणों ने सबसे पहले अपनी सबसे पुरानी पीड़ा रखी, बिजली की कमी। कई टोले आज भी अंधेरे में डूबे हैं। इस पर DC ने पूरे भरोसे के साथ ऐलान किया भंडरिया प्रखंड के बिजका पंचायत सहित सभी अविद्युतीकृत गांवों में 15 अगस्त 2026 तक बिजली हर घर तक पहुंचा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और चरणबद्ध तरीके से काम शुरू है। 56 वर्षों से बिजली का इंतजार कर रहे घरों में अब रोशनी जरूर जलेगी।

735 घरों में मुफ्त कनेक्शन

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत 29 किमी 11,000 वोल्ट की लाइन डाली जायेगी, 22 किमी एलटी केबल बिछेगी, 16 ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे और 735 घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जायेगा। DC ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गुणवत्ता और पारदर्शिता से काम हो और ग्रामीणों को हर कदम की जानकारी मिले।

पेयजल योजना पर कसा शिकंजा

ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत लगे कई जलमीनारों के खराब होने की शिकायत की। इस पर DC ने तुरंत आदेश दिया कि सभी खराब जलमीनारों की तुरंत मरम्मत हो, और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान DC ने जंगी सिंह पीडीएस विक्रेता की दुकान का भी जायजा लिया। नेटवर्क समस्या और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन की कमी पर उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी लाभुक को राशन से वंचित नहीं रखा जायेगा। दुकानों की नियमित जांच होगी और मशीनें चार्ज रखी जायें। DC ने बिजली, पानी, राशन के साथ-साथ आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक समयबद्ध पहुंचे। प्रशासन और जनता मिलकर गांव को बदल सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि विकास का हिस्सा बनें, सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभायें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...