spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा DC शेखर जमुआर बोले, इनपर फोकस कर काम करें, अन्यथा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC शेखर जमुआर आज नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि जगत में खास काम करने पर जोर दे गये। DC जमुआर गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल, बढ़िया और पौष्टिक खाना, बच्चों का टीकाकरण, डायबिटीज एवं बीपी की रेगुलर जांच, सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण, स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड्स मुहैया कराना एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे गये। काम में अनदेखी और उदासीनता बरतने वाले सरकारी मुलाजिमों को चिंहित कर दंडित किया जायेगा।

DC शेखर जमुआर ने इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, सेक्स रेश्यो, मालन्यूट्रिशन, एमटीसी सेंटर के संचालन सहित अन्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर खास फोकस कर काम करने का निर्देश दिया। आकांक्षी प्रखंड में भी ANC रजिस्ट्रेशन, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, लो बर्थ वेट बेबी, डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन, टीकाकरण, पोषाहार आदि समेत अन्य विषयों पर जोर देते हुये लो परफॉर्मिंग इंडिकेटर पर फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये उन्हें गर्भवती महिलाओं का ANC रजिस्ट्रेशन, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, सेक्स रेश्यो, मालन्यूट्रिशन, एमटीसी सेंटर का संचालन समेत अन्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया।

शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों में पेयजल, विद्युतीकरण, शौचालय, सुचारू रूप से पठन-पाठन जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कराया गया है। बच्चों की उपस्थिति, बच्चों के बीच टेक्स्टबुक एवं साईकिल का वितरण सुनिश्चित कराने समेत अन्य जरूरी इंडिकेटर पर कार्य करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझिआंव, बीईईओ गढ़वा रंभा चौबे, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम सुजीत कुमार मुंडा, नीति आयोग एवं पीरामल फाउंडेशन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...