Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के नीलाम्बर-पीताम्बर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) आज उस गौरवगाथा का साक्षी बना, जिसमें जिले के मेहनती नौनिहालों ने कामयाबी के शिखर पर अपने हौसले का परचम लहराया। DC दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। जैसे ही दीप प्रज्वलित हुआ और स्वागत गान की स्वर लहरियों में मंच सजा, वहां उपस्थित हर माता-पिता की आंखों में सपनों की चमक और भविष्य की आशा साफ दिख रही थी। जिन शिक्षकों ने इन नतीजों के पीछे चुपचाप श्रम की मशाल जलाये रखी, उन्हें भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, SPI कॉलेज, SVM नगर उंटारी समेत अन्य विद्यालयों के शिक्षक शामिल थे।
DC दिनेश कुमार यादव बोले, “आपकी इच्छा शक्ति ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। गढ़वा जैसे पिछड़े माने जाने वाले जिले से अगर आप जैसे छात्र इतने अच्छे नतीजे ला सकते हैं तो यह किसी क्रांति से कम नहीं। अगले सत्र से टॉप करने वाले छात्रों को ₹1 लाख तक का पुरस्कार, लैपटॉप और टैबलेट भी दिये जायेंगे।” गढ़वा के SP अमन कुमार ने कहा कि “यह शुरुआत है, मंजिल नहीं। खुद को चुनौती दीजिये, मेहनत करिये,तभी बनेगा बड़ा भविष्य। संघर्ष से घबराइये नहीं, उसे अपनाइये।”
जैक बोर्ड की चमकते सितारे
- साक्षी यादव (97%) – लोहिया समता हाई स्कूल, केतार
- आशुतोष कुमार चौबे (96.8%) – एसवीएम हाई स्कूल, नगर उंटारी
- सुमित कुमार (96.4%) – मेराल
इंटरमीडिएट के ब्राइट स्टार्स
कॉमर्स: स्नेहा कुमारी (85.8%) – एसपीआई कॉलेज, गढ़वा, रोहित चौधरी (83.4%) एवं विद्या कुमारी (83.2%)
आर्ट्स: सेजल कुमारी (88.2%), साक्षी कुमारी (87.2%) एवं निक्की कुमारी (86.8%)
साइंस: प्रभात प्रसाद कुशवाहा (91.6%), प्रिया कुमारी (90.2%), ओम कुमार तिवारी (89.4%)
CBSE बोर्ड के गौरव
- जानवी गुप्ता (97.6%) – पीएम श्री जेएनवी, गढ़वा (मैट्रिक टॉपर), कृष मिश्रा (93.4%) – डीएवी, भवनाथपुर (इंटर साइंस टॉपर), सौरभ पांडे (90.2%) – इंटर कॉमर्स, दिव्या कुमारी (89.4%) – इंटर आर्ट्स
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की उपलब्धियां
- रजिया अफरोज (90.2%) – SOE रामासाहू हाई स्कूल, बुशरा खातून (87%) – SOE गर्ल्स हाई स्कूल








