spot_img
spot_img
spot_img

सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए गढ़वा डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा डीसी रमेश घोलप की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सड़क सुरक्षा नियमों के कार्यान्वयन पर बैठक हुई। बैठक में सांसद बीडी राम भी उपस्थित थे। बैठक में गढ़वा बाईपास रोड की अपडेट स्थिति पर चर्चा हुई। अन्नराज घाटी पर स्थित रोड के कर्व को सीधा करने के कार्यों में तेजी लाने  और सड़क सुरक्षा को मतबूत करने का निर्देश डीसी ने दिया। रंका बाजार स्थित सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना से सांसद द्वारा अवगत कराया गया।  इस पर डीसी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को संवेदक की लापरवाही तथा उदासीनता पर नियमानुसार कार्यवाही करने एवं नाली निर्माण कार्य जल्‍द पूरा कराने का निर्देश दिया।

रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल संबंधी रिपोर्ट अस्‍पष्‍ट रहने पर डीसी ने जताई नाराजगी   

पुलिस विभाग के जिम्मे रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक रूल, पीसीआर वाहन में फर्स्ट एड किट, काउंसलिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा आदि से संबंधित प्रतिवेदन अस्पष्ट रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई। रिपोर्ट अगली बैठक में लेकर आने को कहा गया। ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का रोड सेफ्टी से संबंधित काउंसलिंग कराने का निर्देश डीएसपी हेड क्वार्टर संतोष कुमार को दिया गया। बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि सड़क के ब्लैक स्पॉट एवं व्हलनरेबल पॉइंट का भौतिक निरीक्षण संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित सड़क विभाग के पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक निरीक्षण करते हुए अगली बैठक में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। अनऑथराइज्ड बोर्ड लगाकर वाहन परिचालित करने वाले वाहन स्वामी पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

हिट एंड रन मामले का निपटारा जल्‍द करने का निर्देश

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि ऐसे स्थान जहां कई बार एक्सीडेंट हो रहे हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के तहत सिविल सर्जन गढ़वा डॉo अनिल कुमार सिंह को सदर अस्पताल में घायलों के उचित उपचार तथा सुचारू रूप से एंबुलेंस सेवा बहाल करने ढीसी ने हिट एंड रन से संबंधित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया।

इनकी भी रही मौजूदगी

बैठक में अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन,  डीएएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार स्थानीय विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग गढ़वा, आरईओ गढ़वा, विशेष प्रमंडल गढ़वा तथा एनएचएआई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : नक्सलवाद और अपराध पर लगाम को लेकर अब साझा ऑपरेशन, सुनें क्या बोले IG होमकर

इसे भी पढ़ें : टाटा में डेंजर हथियार खपाने वाले का क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : बोलेरो से आये थे बाइक चुराने, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव…

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...