- डेथ सर्वे संबंधी प्रपत्र भरकर जल्द से जल्द कराना है उपलब्ध
GARHWA : गढ़वा जिले के डीसी राजेश कुमार पाठक ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से ऑनलाइन माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वैक्सीनेशन व कोविड जांच में तेजी लाने और डेथ सर्वे संबंधी प्रपत्र भरकर धीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Read More :हजारों सवालों के साथ #Reliance का चैटबॉट असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद
जिले में मृत्यु की संख्या 678
उन्होंने बैठक में कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख हाट बाजार, चेक पोस्ट पर जांच टीम बैठाएं तथा कोविड का गहन जांच अभियान चलाया जाए। एमओआईसी व प्रखंड विकास पदाधिकारी वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के कार्य में तेजी लाएं। बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर ग्राम स्तर पर सर्वे किया गया, जिसके तहत सभी तरह के मृत्यु की समीक्षा की गई। गढ़वा जिले में कुल 678 मृत्यु की संख्या प्राप्त हुई है। इसे राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए मृत्यु के कारण, समय, स्थान समेत अन्य डिटेल के साथ रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने बैठक में कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व एमओआईसी 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दें।
Read More :गढ़वा में बनेगा सिंथेटिक फूटबॉल ग्राउंड : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
इनकी रही मौजूदगी
ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में डीडीसी सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, सिविल सर्जन कमलेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय व ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य शामिल थे।






