Garhwa(Nityanand Dubey) : आगामी 11 फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2025 की तैयारी को लेकर आज गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में DC ने बताया कि परीक्षा को लेकर जैक ने अपना कलैंडर जारी कर दिया है। माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 11 फरवरी से 3 मार्च तक क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पाली में होगी। इसको लेकर DC ने शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पथ की व्यवस्था, सभी केंद्रों पर CCTV कैमरा लगाने, डेस्क-बेंच की व्यवस्था एवं स्कूल बाउंड्री को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
DC ने साफ कहा कि परीक्षा में कदाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। माध्यमिक परीक्षा के लिये गढ़वा में कुल 47 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कदाचार करते पाये गये परीक्षार्थी के विरुद्ध झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी। गढ़वा के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी एवं नियंत्रण रखेंगे।
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…






