Garhwa : गढ़वा में भालू बना आदमखोर। दो सगे भाईयों समेत तीन ग्रामीणों को मार डाला। वहीं तीन लोगों को घायल भी कर दिया। घायलों में एक महिला भी शामिल है। घटना शुक्रवार की शाम उस वक्त घटी, जब ग्रामीण वापस अपने घर लौट रहे थे। ग्रामीण बरगढ़ प्रखंड के बरकोल से अपने टोला में लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित जंगल में भालू ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। भालू ने एक-एक कर तीन लोगों को मार डाला। वहीं एक महिला समेत तीन लोग भालू के हमले में घायल हो गए। तीनों किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतकों में सुनीता गिद्ध (35 साल), सुमित गिद्ध (38 साल) और राजू मिंज (40 साल) शामिल है। वहीं घायलों में छोटू गिद्ध, उसकी पत्नी मरियम लकड़ा और कमलेश गिद्ध शामिल है।
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
Read More : जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा दिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण निहत्थे थे। भालू काफी बड़ा था और ग्रामीण उसके हमले से बच नहीं सके। एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी था, मगर वह भी भालू का मुकाबला नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। ग्रामीणों ने विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है।












