spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर अमन सिंह और उसके आका का अंत सेम, शौकिया बना था गुंडा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur) :  जिस तौर, तरीके और अंदाज से बड़े आसानी से गैंगस्टर अमन सिंह को जेल के अंदर गोलियों से छलनी कर दिया गया, उसे जान-सुन उसके पिता उदय भवन सिंह और बड़े भाई अजय सिंह अवाक हैं। दोनों बाप-बेटे ने मीडिया के सामने एक ही सवाल दागा, जेल से बेहतर कोई महफूज जगह नहीं। ऐसे में हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंच गया। अमन सिंह ने खुद कई बार अपने जान को खतरे में बताया था, तब उसकी हिफाजत की खातिर क्या किया गया। यह हाई प्रोफाइल साजिश है। जिसके तहत अमन सिंह को जेल के भीतर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गयी। हत्या के सूत्रधार तक पुलिस को पहुंचना जरूरी है। एक मामूली चिंदी बाइक चोर बेखौफ होकर बड़ी आसानी से अमन सिंह के सीने में गोलियां दाग दी। उसकी खोपड़ी तक खोल दी गई। पिता और भाई आज सुबह धनबाद के अस्पताल पहुंचे थे। दोनों ने कई सवाल उठाये।

गैंगस्टर अमन सिंह के आका को भी जेल के अंदर ही टपकाया गया था

चिंदी चोर सुंदर महतो को उर्जा और ताकत देने वाले चेहरे बेनकाब करने को लेकर धनबाद पुलिस भी हांफ रही है। सुंदर को 5 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि गैंगस्टर अमन सिंह के आका माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जेल के अंदर ही टपका दिया गया था। वह साल 2018 में मारा गया था। तब उसकी हत्या में गांव के एक सीधे-साधे लड़के सुनील राठी का नाम उछला था। बाद में यही सुनील राठी की अपराध जगत का बेताज बादशाह बन गया। उसकी हुकूमत कायम हो गई। मुन्ना बजरंगी माफिया डॉन मुख्तार सिंह के इशारे पर विकेट गिराता चला गया और माफिया से गाजीपुर का विधायक तक बन गया।

अमन सिंह को AK 47 के साथ भेजा गया था धनबाद

अपराध जगत से जुड़े कुछ लोगों का दावा है कि धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या करने की सुपारी मुन्ना बजरंगी ने उठायी थी। उसके इशारे पर ही अमन सिंह को AK 47 के साथ धनबाद भेजा गया था। तब अमन सिंह माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का खासमखास शूटर माना जाता था। डिप्टी मेयर को सलटाने के मिले टास्क को अमन सिंह ने बेखौफ होकर बेखूफी अंजाम दिया। इसके बाद अमन शूटर से झारखंड का गैंगस्टर हो गया। उसपर करीब चार लोगों की हत्या करने का इल्जाम लगा। उसके नाम का खौफ कोयला नगरी धनबाद और बोकारो में हो गया। कोयला माफिया ने उसकी हर चाहत का पूरा ख्याल रखना शुरू किया। वह मालमाल होता चला गया और उसका गैंग भी बढ़ता चला गया। उसे कोयला माफियाओं और अन्य कुछ कारोबारियों ने ही पाला-पोशा। अमन सिंह अकूत संपत्ति का मालिक बन गया।

अमन सिंह शौकिया बना था गुंडा 

गैंगस्टर अमन सिंह की जीवन कुंडली के बारे में यह खुलासा हुआ है कि वह यूपी के अंबेडकर नगर का रहने वाला था। वह शौकिया गुंडा बना। अपराध जगत का बेताज बादशाह बनने की उसकी तमन्ना उसे अपराध की दलदल में धकेलती ले गयी। गांव की एक लड़ाई में वह पहली बार साल 2010 में जेल गया था। फैजाबाद जेल में रहने के वक्त उसकी मुलाकात यूपी के कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी से हुई थी। इसके बाद वह मुन्ना का गुर्गा बन गया। इल्जाम है कि माफिया मुन्ना बजरंगी के कहने पर ही उसने साल 2015 में आजमगढ़ में डॉक्टर सरोज को गोली मार दी थी। डॉक्टर की हत्या के बाद वह अपराध जगत में वह चर्चित हो गया। जुर्म की दुनिया में उसका नाम और कद बढ़ता चला गया।

नीरज सिंह की हत्या के बाद अमन सिंह बना झारखंड में भी मोस्ट वांटेड

धनबाद में डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के बाद वह झारखंड में भी मोस्ट वांटेड बन गया। झारखंड के कई थानों के फाइल में उसके नाम अंकित होते चले गये। उसने कोयला तस्करी में भी अपना हाथ काला करना शुरू किया, नतीजा खूब पैसे कमाये। यूपी के कोयला तस्करों से उसके गहरे ताल्लुकात थे। काली कमाई कर उसने यूपी, बिहार, बंगाल से लेकर नेपाल तक में संपत्ति बनाई। पुलिस ने जब साल 2022 में उसके भाई को अरेस्ट किया तब इस बात का खुलासा हुआ था।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर को जिस पिस्टल से गोली मा*री गई, वह मिली, जेलर सस्पेंड…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...