प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मेडिका रेफर
लोहरदगा : लोहरदगा के एसपी (ऑपरेशन) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके बेटे को भी गंभीर चोट लगी है। उनका बॉडीगार्ड और चालक भी घायल है। दुर्घटना के बाद सभी को मांडर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसपी और उनके बेटे अर्णव को बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा से रांची आने के दौरान लोहरदगा के एसपी (ऑपरेशन) विवेकानंद सिंह सड़क दुर्घटना में बीजूपाड़ा के करकट चौंरा के पास गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद उनके बेटे अर्णव को भी गंभीर चोट आई है। इसके अलावे उनके बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो, दिलीप उरांव और चालक विनोद कुमार भी घायल हो गए। मांडर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद एसपी और उनके बेटे को बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :Agrawal बंधु हत्याकांड : 644 दिन बाद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
निजी कार्य से रांची आ रहे थे
मिली जानकारी के एएसपी अपने निजी कार्य से रांची आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें पिता-पुत्र घायल हो गये।
इसे भी पढ़ें :Tragic Thursday : ट्रक से टकराई Car, उड़े परखच्चे, चार की मौत












