spot_img
spot_img

7000 घूस लेते धराए लातेहार के Inspector, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस

लातेहार : सात हजार रिश्वत ले रहे थे पुलिस Inspector. एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा। मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस। ये हैं लातेहार के इंस्पेक्टर नरेश कुमार। उनको गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले जाया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

एसीबी का 17वां ट्रैप केस

पलामू एसीबी ने इस वर्ष का 17वां ट्रैप केस पूरा कर लिया है। राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 11 दिसंबर को एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर मारपीट के मामले में आपसी सुलह और मदद के लिए घूस ले रहे थे।

इसे भी पढ़ें : काम पर मत जाना मां, खिलाऊंगा मैं

Inspector को घूस नहीं देना चाहता था वादी 

एसीबी के अनुसार मनिका थाना क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया था। इसमें काउंटर केस हुआ था। वादी लक्ष्मण सिंह ने इंस्पेक्टर से मामले में स्पष्ट जांच करने का आग्रह कर रहा था। साथ ही काउंटर केस को मनगढंत बताया था। इंस्पेक्टर ने वादी लक्ष्मण सिंह को केस में मदद के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। वादी घूस नहीं देना चाहता था।

वादी ने एसीबी से की शिकायत

बार-बार आग्रह के बाद भी जब वादी को न्याय नहीं मिला, तो उसने इसकी शिकायत एसीबी की मेदिनीनगर इकाई में की थी। मामले की जांच के बाद सही पाकर धावादल का गठन किया गया। टीम के साथ वादी को घूस के रुपयों के साथ इंस्पेक्टर नरेश कुमार के पास भेजा गया। कार्यालय में जैसे ही इंस्पेक्टर ने घूस के रुपये लिये, उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर भेजा गया। मेडिकल जांच और जरूरी कागजात पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : 12 साल के चाचा ने 5 साल की भतीजी के साथ किया दुष्‍कर्म

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...