सरगना मुन्ना खान मालामाल, पुलिस खामोश… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रिजवान खान उर्फ मुन्ना खान, ये नाम है पशु तस्करी के उस बादशाह का, जिसकी हुकूमत झारखंड, बिहार से लेकर बंगाल और बांग्लादेश तक चलती है। हर रोज सैकड़ों मवेशी गुजरते हैं इस नेटवर्क से और पुलिस चौकी से लेकर थाना तक सब खामोश। खबर मिलने पर भी पुलिस बन जाती है मौनी बाबा। मुन्ना खान का सिंडिकेट इतना तगड़ा है कि हजारीबाग में अकील खान उर्फ फंटूस, धनबाद में शमशाद खान, गया से लेकर काराकाट और यूपी के चोरमन तक, हर जिले में इसका आदमी बैठा है। कागज पर दुधारू गाय, असल में कटने को भेजे जाते बैल। ये सब बेखौफ खुलेआम, पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। कुख्यात पशु तस्कर मुन्ना खान का नेटवर्क बिहार के गया, बाराचट्टी, शेरघाटी से लेकर यूपी के कल्याणपुर, सिरसी, बलौरी तक इसका जाल फैला है। झारखंड के रास्ते मवेशी बंगाल पहुंचते हैं, फिर वहां से बांग्लादेश में कटान। रोज़ का कारोबार कई करोड़। एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि “मुन्ना खान के खिलाफ केस तो कई हैं, लेकिन उसका खूंटा इतना मजबूत है कि कोई उसे छू भी नहीं सकता!” ये सिर्फ तस्करी नहीं, ये सिस्टम का सौदा है। थानेदार से लेकर कुछ अफसर तक सब सेटिंग में। सूत्रों का कहना है कि पशु तस्करी के इस नेटवर्क में हर जिम्मेदार बिकाऊ है, जरूरत है केवल मुन्ना खान जैसे खरीदार की। दावा है कि झारखंड में यूं ही पशु तस्करों का हाइवे बना रहेगा? इस धंधे से जुड़े एक शख्स का कहना है कि अफसरों की चुप्पी, मुन्ना खान के सिंडिकेट की गारंटी बन चुकी है? मुन्ना खान का खूंटा जबतक नहीं टूटेगा तबतक गायें कटती रहेंगी, अफसर मलाई खाते रहेंगे और तस्कर अपनी हुकूमत चलाते रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के चर्चित होटल कारोबारी लव भाटिया की मौ’त…

Ranchi : राजधानी रांची के मशहूर कावेरी रेस्टोरेंट के...

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...