Kohramlive : कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और नृशंस हत्या को लेकर गणेश पूजा समितियों ने गणेशोत्सव को लाइट और सजावट से दूर रखने का फैसला लिया है। इस साल पंडालों में सादगी बनाये रखेंगे। एक आयोजक ने मीडिया से कहा कि इस साल उनके पूजा पंडाल की थीम ‘दुष्कर्म के खिलाफ संघर्ष’ होगा। साल्ट लेक के बी ब्लॉक में होने वाली 15 साल पुरानी गणेश पूजा के लिए इस बार चंदरनगर से खरीदी गई लाइट्स को पूजा में नहीं लगाने का फैसला लिया है। पूजा समिति के अध्यक्ष अनिंद्य चटर्जी के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस साल पंडाल के रास्ते में कम से कम लाइट रहेगी, वहीं पंडाल के अंदर लाल रंग की रोशनी होगी। पंडाल के अंदर और बाहर की दीवारों पर दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ संदेश बड़े और छोटे अक्षरों में लिखे जायेंगे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता के परिवार को बताना चाहते हैं कि वे उनके साथ हैं। पूजा समिति यह तय करेगी महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान कैसे जारी रखा जाये। इस साल गणेश चतुर्थी पूजा 7 सितम्बर को है।
इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..
इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…
इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस
इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद के दिग्गज नेता इस रोज थामेंगे जदयू का दामन, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :अयोग्य पायलट्स ने उड़ान भरी, भरने पड़ेंगे 90 लाख…
इसे भी पढ़ें :एक साथ कइयों को किया गया इधर से उधर… देखें लिस्ट












