KohramLive : देश आजादी की लड़ाई में अपना सबकुछ कुर्बान कर देने वाले देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की बातें और यादें आज ताजा हुई। उनका जीवन एक तरह से पाठ है। उनकी जीवन गाथा सिर्फ यह बताती है कि कैसे जीवन को सही तरीके से जिया जा सकता है। अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना उन्होंने सिखाया। एक सूती धोती तन पर लपेटे और हाथ में एक लाठी उनकी पहचान बन गई। विदेश से वकालत पढ़ कर आये महात्मा गांधी चाहते तो अपना भविष्य संवार सकते थे। पर उन्होंने एसा नहीं किया। भारतियों को गुलामी की जंजीर से आजाद कराने की खातिर विलासिता की जिंदगी को त्याग दिया। उन्होंने अपने आशियाने के लिए एक आश्रम को चुना। हर किसी को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। महात्मा गांधी द्वारा कही गई बातें आज भी हर किसी के जहन में रेंगता है। वो आदर्श और एक मार्गदर्शक बन गये। उनके कुछ बोल अनमोल वचन बन गये। आइये गांधी जयंति के मौके पर उन्हें याद कर उनके आदर्श मार्ग पर चल उन्हें सच्चे मन से नमन करें।









