spot_img
spot_img

गब्बर की शादी की शहनाई! संगीत नाइट की तस्वीरों से फैंस का दिल जीता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीम इंडिया के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले पूर्व ओपनर शिखर धवन की जिंदगी में अब क्रिकेट नहीं, बल्कि प्यार की पिच पर नया मैच शुरू होने जा रहा है। जी हां, धवन जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, और इसकी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। शिखर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। कैप्शन था “Sangeet Night… Almost Dhawan!” पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों फैंस ने कपल को बधाईयों से सराबोर कर दिया। तस्वीरों में धवन क्रीम कलर के कढ़ाईदार आउटफिट में नजर आये। वहीं सोफी शाइन गोल्डन लहंगे, हैवी ज्वेलरी और खुले कर्ली बालों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे, मुस्कुराते हुये, जैसे जिंदगी की नई पारी के लिए तैयार हों। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली, मगर लंबे समय तक इस रिश्ते को कैमरों से दूर रखा गया। 2025 में रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से दोनों खुलकर साथ नजर आने लगे।

कौन हैं धवन की होने वाली दुल्हन?

सोफी शाइन आयरलैंड की एक सफल प्रोफेशनल हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर कॉर्पोरेट दुनिया में अपनी पहचान बनाई। फिलहाल अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं और धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। धवन की पहली शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जो 2023 में खत्म हो गई। लंबे संघर्षों के बाद टूटा रिश्ता अब एक नई शुरुआत की खुशियों में बदलता नजर आ रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट से 2024 में संन्यास लेने के बाद धवन कंटेंट क्रिएटर और एक्टर के रूप में भी एक्टिव हैं। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले धवन अब अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘सूबेदार’ में भी नजर आयेंगे। वायरल वीडियो पर फैंस की बस एक ही दुआ, “जैसे चौके-छक्कों से मैच जीते… वैसे ही ये जोड़ी जिंदगी का हर मैच जीतती रहे।”

Shikhar Dhawan Wedding Sangeet,​शिखर धवन की दूसरी शादी के फंक्शन शुरू, संगीत से पहली फोटो आई सामने, लहंगा पहन सजी दुल्हन सोफी लगीं सुंदर - shikhar dhawan wedding sangeet ...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...