Kohramlive : राजधानी दिल्ली G20 Summit के लिए पूरी तरह सजधज के तैयार है। मेहमानों का जोरदार तरीके से स्वागत किया जा रहा है। G20 के शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता भाग लेने वाले हैं। भारत इस मौके को कई तरह से भुनाने के प्रयास में है। शिखर सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिभागियों को देश की डिजिटल क्षमताओं से अवगत कराना उनमें से एक है। ऐसे में केंद्र सरकार की योजना है कि इस दौरान G20 के डेलिगेट्स को भारत की आधार, डिजिलॉकर और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई जैसी उपलब्धियों के बारे में पता चले। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हर मेहमानों को UPI वॉलेट में 1,000 रुपये तक दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, G20 शिखर सम्मेलन में 1000 से ज्यादा डेलिगेट्स के हिस्सा लेने की संभावना है। सरकार सभी संभावित डेलिगेट्स का वॉलेट बनवा रही है। सम्मेलन के दौरान सभी के वॉलेट में यूपीआई से एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। वे इस पैसे का इस्तेमाल समिट वेन्यू पर लगे स्टॉल से सामान खरीदने में कर सकते हैं। सरकार ने UPI को प्रमोट करने की इस पहल के लिए 10 लाख रुपये का बजट अलग से रखा है।
इसे भी पढ़ें : बेबी देवी के समर्थकों में गजब का उत्साह, हासिल करेंगी जीत का सर्टिफिकेट…
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में खौफ, नक्सलियों ने जवान को मा*र रोड पर फेंकी ला*श…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के चरही में बड़ा हादसा, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : इन IAS अधिकारियों का तबादला, यहां के ACEO बने पुलकित खरे
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में झलका किसानों का गुस्सा, क्या बोल गये MLA… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड पर आई बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : ACC ने किया भारत-पाक मैच के नियमों में बदलाव
इसे भी पढ़ें : जूनियर टेक्निशियन सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां
इसे भी पढ़ें : आवारा जीजा, थाने पहुंची साली…








