Kohramlive : सत्ता, दौलत और शान-ओ-शौकत की हवेलियों में बढ़े और IPL के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने की। यहां याद दिला दें कि बीते जुलाई माह में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ललित मोदी, भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के साथ मौज-मस्ती करता दिखा।
मीडिया से तकरार और नागरिकता का विवाद
मार्च 2025 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर मीडिया को फर्जी खबरें फैलाने वाला बताया। दावा किया कि उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं, न ही किसी अदालत ने आरोप लगाया है। इसी साल उन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़ी और वानुअतु की नागरिकता ली। बाद में वानुअतु सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया।








