KHUNTI : बैंक आॉफ इंडिया की खूंटी शाखा से रुपये निकाल जा रही ग्रेस सुरीन के हैंडबैग से 50 हजार रुपये उड़ा लिये गये। आशंका जताई जा रही है कि ग्रेस सुरीन बैंक की सीढ़ी से नीचे उतर रही थी, तभी किसी उचक्के ने ब्लेड से हैंडबैग काट उसके सारे रुपये ले भाग निकले। शुक्रवार की दोपहर हुई इस वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। बैंक के अंदर सीढ़ी पर कोई सीसीटीवी नहीं लगने की बात बताई गई। ग्रेस सुरीन खूंटी के कटहल टोली में रहती है। इस वारदात के कुछ देर बाद ही खूंटी में एक स्कूटी की डिक्की तोड़ उसमें रखे कीमती गहने जेवरात उड़ा लिये गये। कुछ लोगों का कहना है कि बैंकों के अंदर से ही चोर उचक्के अपने शिकार के पीछे लग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई










