spot_img
spot_img
spot_img

दंपती ह’त्‍याकांड से दहला सीएम सचिवालय तक, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांचीः रिटायर्ड फौजी राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी और उनकी पत्नी शर्मिला देवी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। दंपती की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मारे गए दंपती सीएम सचिवालय में कार्यरत अरविंद कुमार चंद्रवंशी के माता-पिता थे। वहीं उनके बड़े बेटे अरुण कुमार चंद्रवंशी पलामू प्रमंडल के आयुक्त के यहां कार्यरत हैं। अरविंद सीएम के प्रधान सचिव के आप्त सचिव बताये गये।

Read more: सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला

Read more: स्‍टूडेंट्स पर लाठी बरसाने वाले एसडीओ हटाये गये, 11 अन्‍य भी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्‍ट…

यह सनसनीखेज वारदात पलामू के मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ले में हुई। इस दोहरे हत्याकांड की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शासन प्रशासन में हाय तौबा मच गया। कई आला पुलिस अधिकारी मौके ए वारदात पहुंच कर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। घर के अंदर रखें अलमीरा भी टूटे रहने की बात सामने आई है। कोई सामान गायब होने की बात अब तक किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं बताई है। मौके पर एफएसएल की टीम और खोजी कुत्ता को बुलाया गया। पुलिस कई बिंदु पर गहराई से तहकीकात शुरू कर दी है। दंपती की लाशें को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया। राजेश्वर सिंह चंद्रवंशी फौज से रिटायर होने के बाद से राष्ट्रीय जनता दल में लंबे समय से जुड़े रहे थे।

Read more: प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...