spot_img
spot_img
spot_img

उत्‍तर बिहार से झारखंड के लिए लगेगा इतना कम किराया, जानिये कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muzaffarpur: उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। यात्री अब सरकारी बस से 15 प्रतिशत कम किराया देकर झारखंड जा सकते हैं। उत्तर बिहार के सात जिलों से इसकी जल्द शुरुआत होगी। विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी से इसकी शुरूआत होगी। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा उप परिवहन आयुक्त को पत्र जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से धनबाद, बोकारो, रांची और टाटा के लिए बसें खुलेंगी। इन जिलों के लिए मुजफ्फरपुर से पहले ही दर्जनों प्राइवेट बस चल रही है। सरकार बस सेवा शुरू होने यात्रियों को राहत मिलेगी। किराया कम लगने से यात्रियों की संख्‍या भी बढ़ेगी। जल्द ही पटना में परिवहन विभाग की बैठक होने वाली है, जिसमें समय सारणी से लेकर किराया तक तय किये जाने की संभावना है।

रांची के लिए खुलती है एकमात्र ट्रेन

वर्तमान में मुजफ्फरपुर से मात्र एक ट्रेन रांची के लिए चलती है। यह ट्रेन गोरखपुर से चल कर हटिया (रांची) तक जाती है। ट्रेन में सीमित सीट होने के कारण सैंकड़ों यात्रियों को निजी बस का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में उन्‍हें किराया भी ज्यादा चुकानी पड़ती है।

इम्लीचट्टी से खुलेंगी बसें

मुजफ्फरपुर से खुलने वाली सभी सरकारी बसें इम्लीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से खुलेंगी। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से दो और बेतिया से एक मार्ग पर बस चलेगी। इसी तरह समस्तीपुर से टाटा और मधुबनी से टाटा-बोकारो के लिए सेवा शुरू होगी। सीतामढ़ी से टाटा-बोकारो, दरभंगा से रांची, बोकारो और टाटा के लिए बसें खुलेंगी।

इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग

इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश

इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्‍त, DRI ने 2 को दबोचा

इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो

इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...