kohramlive desk : देश में अब 15 साल से छोटे बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन भी शुरू होने जा रहा है। कोविड-19 के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च में शुरू होगा। बता दें कि देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि 16 मार्च से 12, 13 और 14 साल के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस आयुवर्ग के बच्चों की अनुमानित संख्या 7.5 करोड़ के आसपास है।
बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित!
मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है।
साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे।
मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 14, 2022
कौन लगवा सकेगा 16 मार्च से वैक्सीन
जिन बच्चों का जन्म 2008, 2009 और 2010 में हुआ है, वो सभी वैक्सीन लगवा सकते हैं।
कौनसी वैक्सीन लगाई जाएगी
केंद्र सरकार के मुताबिक, 12 से 14 साल की आयुवर्ग के बच्चों को कोर्बीवैक्स वैक्सीन (Corbevax) लगाई जाएगी। इस वैक्सीन को हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी बायोलॉजिकलई ने बनाया है। इस वैक्सीन को पिछले महीने ही 12 से 18 साल की आयुवर्ग के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।
कितनी सेफ है ये वैक्सीन
पिछले साल सितंबर में बायोलॉजिकलई को अपनी वैक्सीन का ट्रायल 5 से 18 साल की आयुवर्ग के बच्चों पर करने की अनुमति मिली थी। इस आयुवर्ग में हुए फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल में ये वैक्सीन सुरक्षित और असरदार साबित हुई है।
ये वैक्सीन कैसे लगेगी
भारत में अभी जिस तरह से कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगाई जा रही है, ये वैक्सीन भी वैक्सीन लगाई जाएगी। ये भी इंटरमस्कुलर वैक्सीन है, जिसे इंजेक्शन के जरिए शरीर में डाला जाएगा। इस वैक्सीन की दो डोज में 28 दिन का अंतर रहेगा।
और क्या नया है वैक्सीनेशन प्रोग्राम में
12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने के अलावा अब सरकार ने 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज या बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। सभी बुजुर्गों को 16 मार्च से ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अभी तक 60 साल से ऊपर के उन बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी, जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
Read More : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :केन्द्रीय विद्यालय में बंपर वैकेंसी, जानिये बिना परीक्षा कैसे होगी बहाली
Read More :डिप्लोमा वालों के लिए बंपर Vacancy, ऐसे होगा चयन
Read More :भारत सरकार में बिना परीक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी, देखें…
Read More :12वीं पास के लिए PNB में निकली वैकेंसी, ऐसे होगा चयन, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Read More :सैनिक स्कूल में निकली बंपर Vacancy, 42000 से अधिक मिलेगी सैलरी
Read More :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन






