spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नारकीय जिंदगी से मुक्त लड़कियां बोली, भला हो हेमंत भैया का…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दलालों के चंगुल में फंस जुल्मों-सितम की जिंदगानी से मुक्त कराई गई 19 लड़कियों के मुख से हौले से केवल इतना ही निकला, भला हो युवा CM हेमंत सोरेन भैया का, जिनके चलते नारकीय जिंदगी से मुक्ति मिली। ये सारी लड़कियां साहिबगंज के बोरियो गांव की रहनेवाली है। इनमें ज्यादातर लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। केवल पांच लड़कियां 18 साल से ज्यादा उम्र की है। लड़कियों को मुक्त कराने में मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक वीरेंद्र कुमार एवं रेस्क्यू फाउंडेशन के अक्षय पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र नई दिल्ली की नोडल ऑफिसर नचिकेता ने बताया कि उन्हें साहिबगंज के बोरियो पुलिस द्वारा यह सूचना दी गई थी कि एक मानव तस्कर कई लड़कियों को बहला फुसलाकर दिल्ली लाया है। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाने की मदद से दो मानव तस्करों को पकड़ा गया। तस्करों के घर पर ही एक बच्ची मिली। इसे भी बहला-फुसला कर दिल्ली लाया था। इस बात की जानकारी तुरंत साहिबगंज के SP कुमार गौरव को दी गई। उन्होंने इसे गंभरीता से लेते हुये राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा। पकड़े गये दलालों की निशानदेही पर रेड कर लड़कियों को मुक्त कराया गया। इन लड़कियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर उनकी शेष जिंदगी को संवारा और निखारा जायेगा।

एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र के राहुल सिंह एवं निर्मला खालको द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 10582 नंबर के माध्यम से भी तस्करी के शिकार बच्चों-बच्चियों के बारे में सूचना मिलते रहती है। मुक्त कराई गईं बच्चियों की काउंसेलिंग कर होम वेरिफिकेशन करा कर उन्हें उनके घर भेजा जायेगा। वहीं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इन्हें पुनर्वासित करने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :नीतीश ने दिया इस्तीफा, एक चेहरा चौंकायेगा सबको…

इसे भी पढ़ें :राजद कोटे में 114, राजग के पास 127 विधायक, किसके सिर होगा ताज… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में लगी धारा 144… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची के बड़ा तालाब में अब नहीं जायेगा गंदा पानी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :JPSC ने सिविल परीक्षा लेने का किया ऐलान… इतने पद

इसे भी पढ़ें :कुछ देर बाद CM नीतीश कर सकते हैं बड़ा ऐलान…

इसे भी पढ़ें :बिजली के दाम बढ़ेंगे या वही रहेंगे, फैसला जल्द…

इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...