Hazaribagh(Sunil Sahu) : लोगों की सेहत और खुशहाल जिंदगानी देने के मकसद से मेगा कैंप लगाया गया। कैंप में आये मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त में दवाईयां भी दी गई। यह मेगा कैंप NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आयोजित मेगा कैंप का उद्घाटन महाप्रबंधक पंकज ध्यानी ने किया। उद्घाटन समारोह में गांव के बुजुर्ग लोग भी शामिल थे। मेगा कैंप में करीब 613 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, BP, शुगर, हीमोग्लोबिन, ECG जैसे कई जांच भी की गई। मरीजों का इलाज CMO डॉक्टर कबीर प्रधान, डॉक्टर सुकुमार रेड्डी, डॉक्टर आनंद प्रकाश, डॉ जूही चावला, डॉ हीरालाल राम, डॉ रवि रंजन, डॉक्टर एमडी मालिक, डॉक्टर मयंक प्रताप सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ जयेश किया गया। मेगा कैंप के सफल संचालन में उप प्रबंधक संजीत कुमार सेनापति, मंजूनाथ, राजकिशोर महतो, वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक, एग्जीक्यूटिव रजनीश कुमार, ऋचा नंदा, सिद्धि कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :जरा संभल कर निकले, यहां हो सकती है झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @03.11.2023 : 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें :7 विकेट से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को दी शिकस्त…
इसे भी पढ़ें :SBI बैंककर्मी के घर भीषण डकैती, वारदात CCTV में कैद
इसे भी पढ़ें :शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में, क्या बोलें एसपी… देखें
इसे भी पढ़ें :नगड़ी में ढाबा मालिक को भू*ना, सनसनी…
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों




