Ranchi : दांत और मुंह के अंदर होने वाली बीमारियों से परेशान लोगों का आज मुफ़्त में इलाज किया गया। राजधानी रांची के BAU परिसर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब 55 लोगों का बिल्कुल फ्री में इलाज किया गया। वहीं उन्हें बेहतर सलह भी दी गयी। शिविर में आए रोगियों का इलाज BAU के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ उमा शंकर वर्मा, डॉ सौरभ मलिलक, डॉ पूजा सिंह, डॉ गीता, डॉ ओम, रननजय कुमार लाल एवं गंधारी बेसरा ने किया। वहीं शिविर में मुमताज आलम, कौशल्या देवी, सरस्वती कुजुर, असुंता प्यारी एकका एवं किशोर ने भी सहयोग किया। इससे पहले BAU के कुलपति ओंकार नाथ सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दांत, मसूड़े और मुंह के अंदर विशेष ध्यान देना जरूरी। हर रोज कम से कम दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। खाने के बाद कुल्ली करना तो बेहद जरूरी है।घर से बाहर ठेले खोमचे में खाने के बाद ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते। नतीजा मुंह के अंदर की बीमारी से पीड़ित हो जाते है। यह शिविर BAU एवं ओम डेंटल एंड मैक्सिलोफेशियल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बरियातू रोड के साझा बैनर तले आयोजित किया गया था।
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में कमलदेव मा*रा गया, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित कमलदेव गिरी हत्याकांड की जांच CBI से करायेंगे : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : Kamaldev Giri Murder Case : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी मर्डर केस : जाहिद और रकीब ने उगले कई राज, देखें…














