एक महीने तक फ्री डेंटल कैंप… जानें कहां

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लीनिक 15 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. एम एन खान ने बताया कि इसका उद्देश्य आर्थिक तंगी में जी रहे लोगों को दंत समस्याओं के समाधान में मदद करना है।

शिविर में सभी लोगों के दांतों की निःशुल्क जांच, गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त में इलाज, विशेष इलाज पर 30% तक की छूट, जिसमें रूट कैनाल, दांत निकालना, टूथ इम्प्लांट, टूथ फिलिंग, क्राउन और ब्रिज, स्केलिंग और पॉलिशिंग, और बच्चों व रोकथाम संबंधी उपचार जैसी सुविधायें मिलेंगी। डॉ. खान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दंत समस्याओं के समाधान के साथ-साथ लोगों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित दांत जांच व देखभाल की आदत विकसित करना भी है। पिछले वर्ष आयोजित शिविर में हजारों लोगों ने लाभ उठाया था, और इस बार इसे और अधिक व्यापक बनाने की योजना है। इस कैंप के जरिये शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग अपने दांत से संबंधित समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। आज पहले दिन कैंप में डॉ. एम एन खान ने 55 दांत रोगियों की जांच की गई। मरीजों को उचित उपचार और जरूरी सलाह दी गई। टूथपेस्ट और दवाओं के सैंपल का वितरण किया गया। डॉ. खान ने बताया कि बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण दांतों से जुड़ी समस्यायें जैसे दांतों की सफाई, मसूड़ों का संक्रमण, पायरिया, कैविटी, बदबूदार सांस और संवेदनशीलता तेजी से बढ़ रही हैं। डॉ. खान ने सभी जरूरतमंद लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...