Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के प्रतिभाशाली अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत JEE (इंजीनियरिंग) और NEET (मेडिकल) की तैयारी करने वाले छात्रों को पूरी तरह मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जायेगी। परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन मोशन एजुकेशन, कोटा के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें कुल 300 विद्यार्थियों को हिंदपीढ़ी, रांची स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में कोचिंग सुविधा दी जायेगी।
चयनित छात्रों को मिलेंगी ये सुविधायें :
विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय कोचिंग
आवास एवं भोजन की सुविधा (लड़कें/लड़कियाँ हेतु पृथक छात्रावास)
अध्ययन सामग्री और ई-कॉन्टेंट युक्त टैबलेट
पुस्तकालय और डिजिटल अध्ययन सुविधा
पात्रता शर्तें
विद्यार्थी झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हों।
झारखंड के स्थायी निवासी हों।
माता-पिता सरकारी सेवा में न हों।
किसी अन्य सरकारी कोचिंग योजना का लाभ न ले रहे हों।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन www.jharkhandshikshanutthan.com पर आवेदन कर सकते हैं या जिला कल्याण कार्यालय/ITDA में ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2025, शाम 5 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट पर दिशानिर्देश देख सकते हैं या 9251664830 पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल से QR कोड स्कैन कर भी सीधे आवेदन लिंक तक पहुंचा जा सकता है।




