जर्मनी: जर्मनी के हैम शहर में तुर्की के एक सिरफिरे आशिक ने बेरहमी का परिचय दिया है। उसने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को 60 बार चाकुओं से गोदकर मार डाला। महिला ने इस शख्स के साथ ब्रेकअप कर लिया था, जिसे यह व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर पाया था।
Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
युवक ने कबूल किया जुर्म
23 साल के इस शख्स पर महिला को टॉर्चर करने और उसके साथ हिंसा करने के आरोप भी लगे हैं और उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। 23 साल के आलिम ने स्वीकार किया है कि उसने 22 साल की अपनी गर्लफ्रेंड जुवी-एन को कार पार्किंग में चाकुओं से गोद डाला था और इसके बाद उसने लाश को जुवी के घरवालों के पास मौजूद जगह में दफना दिया था। अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारने के बाद इस व्यक्ति ने उसकी लाश को महिला के पेरेंट्स के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक जगह में गाड़ दिया था।
Read More :#Bollywood के फेमस सिनेमेटोग्राफर जॉनी लाल का CORONA से निधन
जुवी को दी थी धमकी
जुवी के पेरेंट्स ने कहा कि आलिम ने जुवी को धमकी भी दी थी कि अगर उसने आलिम को छोड़ने की कोशिश की तो वो उसे जान से मार देगा वही आलिम की एक्स गर्लफ्रेंड भी इस मामले में सामने आई हैं और उन्होंने आलिम पर रेप का आरोप लगाया है।
Read More :MLC संतोष सिंह के पुत्र और मुजफ्फरपुर जंक्शन के पूर्व DCI की कोरोना से मौत
आलिम ने जताया अफसोस
आलिम ने अरेस्ट होने के बाद कहा कि उसे इस घटना पर भारी अफसोस है। वो खुद पिता बनना चाहता था लेकिन उसे नहीं पता कि उसने क्यों अपने ऊपर कंट्रोल खो दिया था। आलिम का अब तक ट्रायल नहीं हुआ है क्योंकि इस मामले की अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि आरोपी को कम से कम उम्र कैद की सजा मिलेगी।












