कोहराम लाइव डेस्क : हरियाणवी सिंगर और धमाल मचाने वाली डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखाा ने धाोखाधड़ी और ब्रीच ऑफ फेथ का एक मामला दर्ज किया है। यह भी जानकारी मिली है कि सपना के अलावा भी कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस मामले में सपना व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…
मां बनने के बाद फिर हुईं एक्टिव
बता दें कि वीर साहू के साथ शादी करने और बीते साल अक्टूबर माह में मां बनने के बाद सपना फिर से गाने और डांसिंग में एक्टिव हो चुकी हैं। इधर उनके 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। उन्होंने स्टेज कार्यक्रम करना भी स्टार्ट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सपना ने पहले ही ‘नानू की जानू’, ‘भांगओवर’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सांग प्रस्तुत भी किया है।
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सीरीज में लगे 46 IED बरामद










