- इस तरह इंसान ही नहीं इंसानियत की भी हत्या कर रहा कोरोना
koharmlive desk : कोरोना ने अपने कहर से पूरे देश को तबाह कर दिया है। कोरोना वायरस ना सिर्फ इंसानों की जान ले रहा है, बल्कि इंसानियत की भी हत्या कर रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जहां लोगों के दिल-दिमाग में कोरोना का इस कदर खौफ बैठ गया है। संदिध परिस्थितियों में मौत होने पर भी परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी ने मुंह मोड़ लिया। इतना ही नहीं लोग कंधा देने तक से भी कतराने लगे हैं।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
शवों को नसीब नहीं हो रहे कंधे
यही वजह है कि अब अपनों के शव को भी परिजनों का कंधा नसीब नहीं हो रहा और पार्थिव शरीर को हाथ ठेला, ऑटो और लोडर में लाद कर श्मशान घाट पहुंचाया जा रहा है। ठेले पर शव को श्मशान घाट ले जाने की ये तस्वीर हमीरपुर जिले के मुक्तिधाम की है। गुरुवार को एक शख्स की बुखार आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद भी काफी देर तक कोई परिजन, रिश्तेदार या पड़ोसी उनके घर नहीं आए। इसके बाद मृतक के दोनों पुत्रों ने हाथ ठेला मंगवा कर पिता के शव को उस पर रखकर श्मशान घाट ले गए।
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना













