ठनका की चपेट में आने से गर्भवती समेत चार लोगों की मौत, 6 लोग झुलसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन में इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया। फिर बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना फतुहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुई। मृतकों में एक गर्भवती महिला, 45 साल का पुरुष, 14 साल का लड़का और एक नौ साल की बच्ची शामिल है।

Read More : Palamu : बीजेपी नेता की बेटी हत्‍याकांड, शादीशुदा प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव तो मार डाला

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहनेवाले हैं सभी

मिली जानकारी अनुसार फतुहा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के लगभग 50 लोग बीते एक महीने से खानाबदोश की तरह रह रहे हैं। सभी परिजनों के साथ प्लेटफार्म पर ही गुजारा कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रोज की तरह वे पेड़ के नीचे बैठ कर खाना पका रहे थे। इसी दौरान बारिश के वक्त वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

Read More :ट्विटर पर पुलिस ने दिया आरोपी का मजेदार परिचय, वायरल

नकली फूल बेचकर करते हैं गुजारा

फतुहा रेलवे स्‍टेशन पर रहनेवाले बंगाल के ये सभी लोग प्लास्टिक का बनाबटी फूल बनाकर स्टेशन पर बेचने का काम करते हैं। उससे जो कुछ पैसे मिलते हैं, उससे गुजारा करते हैं। इस घटना के बाद सभी के बीच मातम पसर गया है।

 

spot_img

Related articles:

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...