Dhanbad(Sujit Kumar) : गैंगस्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को धनबाद पुलिस ने धर दबोचा है। इनके नाम आसिफ आलम , मोहम्मद अदनान इमाम उर्फ अंडा, अजरूदिन इमाम और बंटी कुमार रवानी बताये गये। इनके पास से एक पिस्टल, दो जिन्दा गोली, मोबाईल फोन,पल्सर, होण्डा बाइक और स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गये सभी वासेपुर का रहने वाले हैं। वहीं गैंगस्टर प्रिंस खान के मददगार और पनाहगार बने कुछ सफेदपोश को भी पुलिस ने चिहिंत किया है। धनबाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार इन सफेदपोशों के खिलाफ बड़े एक्शन लेने की तैयारी में जुटे हैं। इस काम में एक स्पेशल टीम को लगाया गया है। गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग धनबाद में कोहराम मचाये हुये है। बीते माह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। वहीं धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में मछली कारोबारी राशिद महाजन के घर के बाहर फायरिंग कर तहलका मचा दिया। बीते 29 जून को अप्सरा ड्रेसेस के मालिक हाजी मोहम्मद के घर के बाहर फायरिंग और बीते 4 जून को ठाकुर मोटर्स के मालिक पर फायरिंग में भी गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का नाम उछलकर सामने आया था। धनबाद पुलिस कप्तान संजीव कुमार का कहना है कि अपराध जगत में नये-नये चेहरों को लालच देकर प्रिंस खान अपने गैंग से जोड़ रहा है, वहीं कुछ सफेदपोश लोग उसके पर्ची को वायरल कर उसके नाम का आंतक कायम करने में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें : दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : प्रिसिंपल की कुर्सी की चाह में कातिल बन गये सगे….देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : माली हालत बिगड़ने पर बेटे को का’ट डाला, खुद क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र नहीं रहें…
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…








