spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI के चार उग्रवादी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LOHRDAGA : लोहरदगा जिले की कुडू पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) उग्रवादी संगठन के चार उग्रवादियों को दबोच लिया है। सभी एक ढाबे में खाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापामारी की और सबको गिरफ्तार कर लिया।

Read More : बैंक लुटने वाले थे PLFI उग्रवादी, पुलिस ने 4 को दबोचा, उगले कई राज

एसडीपीओ ने दी जानकारी

एसडीपीओ बीएन सिंह बताया कि उग्रवादियों के पास से एक 9 एमएम का पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो देशी कट्टा, 3.15 की पांच गोली, दो बाइक और मोबाइल बरामद किया है। चारों डालटनगंज में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।  इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Read More : कृषि मंत्री चंदवा पहुंच धान बीज का किया निरीक्षण और जाना किसानों की समस्या

नरकोपी, मांडर और बेड़ो के उग्रवादी

एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में नरकोपी थाना क्षेत्र के तुलतो गांव निवासी भरत बैठा, प्रकाश चौबे, मांडर थाना क्षेत्र के मुरकुनी टांगरबसली गांव निवासी सोनू अंसारी और बेड़ो थाना क्षेत्र के गडरी गांव निवासी विकास उरांव शामिल है।

Read More : बिहार-झारखंड का कुख्यात नक्सली धराया

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के चार उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए हैं और NH-75 स्थित बबलू ढाबा में खाना खाने के लिये रुके हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ढाबे में पहुंची। पुलिस को देख चारों ने भागने का प्रयास किया पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...