Latehar/Ramgarh : ठनका गिरने से रविवार को झारखंड में 4 बच्चों की जान चली गई। मरने वाले बच्चों में 2 रामगढ़ के मांडू और 2 लातेहार के मनिका के रहने वाले थे। मांडू के रहने वाले बच्चों का रिश्ता चाचा-भतीजे का था। वहीं मनिका में मरने वाले बच्चे चचेरे भाई थे। दोनों ही घटनाओं में बच्चे आम चुनने गये थे। पेड़ के नीचे गिरे आमों को चुन रहे थे। उसी दौरान ठनका गिरा और बच्चों की मौत हो गई।
मांडू में मरने वालों में रामेश्वर भुइंया का 10 साल का बेटा विकास भुइंया और सीताराम भुइंया का 8 साल का बेटा कुंदन भुइंया शामिल है। कुंदन विकास का भतीजा था। वहीं, मनिका थाना क्षेत्र के सधवाड़ी गांव के नवा टोली टोला में मृतकों में 12 साल का करण सिंह और 10 साल का पंकज सिंह शामिल है।
इसे भी पढ़ें : इंसानों के बाद अब जानवरों पर कोरोना का हमला, #Etawah Safari Park में दो शेरनियां कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें : वक्त और हालात की पुकार… युद्ध विराम के ऐलान पर सोचें उग्रवादी








