spot_img
spot_img
spot_img

इंसानों के बाद अब जानवरों पर कोरोना का हमला, #Etawah Safari Park में दो शेरनियां कोरोना संक्रमित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : देश मे बढ़ते कोरोना महामारी की लपटों ने अब इंसानों के बाद जानवरो पर भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिनों हैदराबाद में बब्बर शेर के covid-positive होने की खबर आई थी। अब इसके  बाद उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी पार्क मे दो शेरनियों में कोरोना सक्रंमित पाये जाने के बाद हड़कंप मच गया, 4 साल की गौरी ओर 9 साल की जेनिफर आरबीआरआई बरेली से रिपोर्ट आने के बाद कोरोना से संक्रमित पाया गया है, दोनों शेरनियों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है इसकी पुष्टि सफारी पार्क के निदेशक के के सिंह ने की है।



30 अप्रैल से symptoms नजर आना शुरू हो गया था

30 अप्रैल को गौरी और जेनिफर ने भोजन करना बंद कर दिया उसके बाद परीक्षण में पाया गया कि दोनोंं को क्रमश: 104.2 डिग्री और 105.6 डिग्री बुखार निकला. जिसके बाद दोनों की चिकित्सा प्रांरभ कर दी गई तथा विशेष जांच हेतु इनके रक्त और मल के नमूने 3 मई और 6 मई को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान बरेली को भेजा गया।

दोनों शेरनियों की चिकित्सा के संबंध मे 6 मई को 4 से 5 बजे के मध्य भारतीय पशु संस्थान देहरादून तथा देश के अन्य वन्य जीव चिकित्सा विशेषज्ञों आदि की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग भी आयोजित की गई।  जांच मे दोनों शेरनियों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है. लायन सफारी मे अनुसार शेरनी जेनीफर व गौरी को बीमार हालत बिगड़ने के बाद उनको सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है।  सफारी में अलर्ट के साथ-साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।  जानवरों के पास जाने वाले सभी कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ-साथ सभी कर्मचारियों की RT-PCR रिपोर्ट कराई जा रही है।


नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे 

इससे पहले हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  सभी संक्रमित शेर फिलहाल आइसोलेशन में हैं। बताया गया कि इन शेरों में कोविड के लक्षण मिलने के के बावजूद इनका व्यवहार सामान्य है. सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार भी चल रहा है।  ऐसा माना जा रहा है कि चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है, लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा। क्योंकि जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी भी पहले ही संक्रमित हो गए थे। फिलहाल नेहरू जूलोजिकल पार्क को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...