spot_img
spot_img
spot_img

घर से भागा पति मिला, पत्‍नी बोली- आज नहीं छोड़ेंगे… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हाजीपुर : दो साल पहले बीवी बच्‍चों को छोड़कर भाग जाने वाले पति-पत्‍नी जब आमने-सामने हुये तो दोनों एक-दूसरे पर जमकर बरसे। सिंदूर और प्‍यार का वास्‍ता देते हुये पत्‍नी पति को घर लौटने के लिए गिड़गिड़ाती रही, पर पति किसी भी हालत में जाने को तैयार नहीं। पति का इल्‍जाम है कि उसकी पत्‍नी मायके के इशारे पर उसकी जिंदगी को नरक बना डाली। वहीं उसके बच्‍चे अपनी मां की ही सुनते हैं। कोई उसकी कदर नहीं करता। घर में रहना बेकार है, इस कारण दो साल पहले ही घर छोड़ दिया। अब लौटने का सवाल ही नहीं उठता।

वहीं यह बोल सुन बिफरी पत्‍नी चीखी, बोली- उसका किसी दूसरी महिला के साथ चक्‍कर है, जिस कारण घर नहीं लौटना चाहता। बीवी-बच्‍चों तक की इसको चिंता नहीं। 20 साल का बेटा और 18 साल की बेटी हो चुकी है, तब भी दूसरी पर फिदा है। किसी भी हालत में इसे नहीं छोड़ेंगे। इसे घर लौटना ही होगा। वहीं बेटा भी पापा का हाथ पकड़ घर चलने के लिए अपनी ओर खींच रहा था।

बीवी और बेटा की पकड़ छुड़ा अभय सिंह ने भागना शुरू किया। इस दौड़ा-दौड़ी में हाई वोल्‍टेज ड्रामा होते रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मियां-बीवी को पकड़ थाने ले गई। यह सबकुछ हुआ हाजीपुर के कलेक्‍ट्रेट अहाते में। पति-पत्‍नी की तकरार के बाद जो बातें उभरकर सामने आई, उसके अनुसार पेशे से शिक्षक अभय सिंह की शादी ममता से हुई थी। करीब 2 साल पहले पति अभय घर छोड़कर चला गया। इधर, ममता को किसी ने बताया कि उसका भागा पति हाजीपुर के कलेक्‍ट्रेट अहाते में आया हुआ है। यह सुन ममता अपने बेटे को लेकर वहां पहुंच गई। पति को देखते ही उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके बाद जो कुछ हुआ, वहां मौजूद हर कोई जान लिया।

इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...