बेड़ो (रांची) : बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन के करीब डेढ़ बजे एक महिला से बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने चालीस हजार रुपये की छिनतई कर ली। रितु महिला मंडल मुरतो की कोषाध्यक्ष चंद्रिका देवी बैंक से पैसा निकालकर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्यारह, फिर हुआ ये…
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि रितु महिला मंडल के कार्य से कोषाध्यक्ष चंद्रिका देवी और सचिव शीला देवी दिन के बारह बजे केनरा बैंक पहुंची और महिला मंडल के खाते से चालीस हजार रुपया निकासी कर जामटोली रोड से मेन रोड होते हुए जाने लगी। एहसास हुआ कि हमलोगों के ऊपर कुछ फेंका गया है। लेकिन हमलोग गौर नहीं कर पाए उसके बाद हम लोग गुमला रोड के दुकान से कपड़ा लेकर जैसे ही अस्पताल गली के पास पहुंचे। वैसे ही हॉस्पिटल वाली गली से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग स्पीड में आया और मेरे हाथ से थैला छीन कर लोहरदगा की ओर भाग निकला। थैले में बैंक से निकाले गए चालीस हजार रुपए व कागजात थे। सूचना मिलने के बाद बेड़ो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और केनरा बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाला। वहीं घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां गई थी Market, चार युवक ले गए जंगल, और…
इसे भी पढ़ें : …और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…












