Kohramlive : भारत के पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। भारत सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया है। कल राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। PM मोदी ने वीडियो जारी किया है, क्या बोले PM देखें वीडियो
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में… pic.twitter.com/Y9PpJEYUE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024












