Kohramlive : 19 करोड़ पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दोषी करार दिया गया। इमरान खान को 14 साल की जेल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं इमरान पर 10 लाख और बुशरा बीबी पर 5 लाख जुर्माना ठोका गया है। वहीं जुर्माना नहीं भरने पर दोनों को क्रमशः 6 और 3 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने यह फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद कोर्ट रूम से ही बुशरा बीबी को हिरासत में ले लिया गया। यहां याद दिला दें कि इमरान खान साल 2023 से ही जेल में बंद हैं। उनपर कई कानूनी मामले दर्ज हैं।









