Kohramlive : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने पोलीग्राफ (एक प्रकार की झूठ पकड़ने वाली जांच) और आवाज मिलान परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है। बीते साल 9 मई को हुये अप्रत्याशित उपद्रव से जुड़े कई मामलों की लाहौर पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तहत 12 सदस्यीय फोरेंसिक टीम इमरान खान का पोलीग्राफ परीक्षण करने मंगलवार को अडियाला जेल पहुंची थी। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार टीम के साथ पंजाब अपराध जांच विज्ञान एजेंसी (PFSA) के विशेषज्ञ भी थे। ‘नेशन’ अखबार की खबर है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक इमरान खान ने 15 मिनट तक पुलिस के सवालों का जवाब दिया, लेकिन उन्होंने पंजाब अपराध जांच विज्ञान एजेंसी के दल के पोलीग्राफ एवं अन्य परीक्षण से गुजरने इनकार कर दिया। इस अखबार के मुताबिक इमरान खान ने कहा कि विभिन्न संगठनों द्वारा उनकी जांच की जा रही है और पिछली जांच के पूरा हो जाने के बाद ही वह पुलिस को समय देंगे।
गौरतलब है कि लगभग 71 साल के इमरान खान को बीते साल 19 करोड़ पाउंड के भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने गिरफ्तार किया था। पूर्व PM इमरान खान करीब 200 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को पाकिस्तान में उपद्रव हुये थे।
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया में बने पिस्टल मिले एक यात्री बस में, इस गैंगस्टर से है नाता
इसे भी पढ़ें :बजट में लड़कियों के लिये बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :बिरला की बेटी अंजलि गई कोर्ट की शरण में, आया अहम फैसला
इसे भी पढ़ें :बजट में बिहार के लिये पिटारा, मोबाइल और कैंसर की दवाएं हुई सस्ती
इसे भी पढ़ें :साइकिल पर पत्नी की ला’श को लगाया ठिकाने, अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें
इसे भी पढ़ें :कायदा-कानून ताख पर रख होता था अल्ट्रा साउंड, फिर…
इसे भी पढ़ें :एक विरान खंडहरनुमा हॉल में घुसते ही खुला यह राज
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन सैकड़ों बेघरों को दे गये खुद का आशियाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BJP ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






