पत्‍नी के साथ छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, खोया आपा और कर दिया ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बड़े भाई ने साबल से मारकर छोटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी को अपने छोटे भाई का अपनी पत्‍नी के साथ अवैध संबंध का शक था। इसको लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। बड़े भाई ने छोटे को कई बार समझाया भी था, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को उसने अपनी पत्‍नी के साथ छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर क्‍या था, उसने अपना आपा खो दिया और वहीं पास में रखे साबल से भाई पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला

घटना सोनाहातु थाना क्षेत्र के बरसालडीह गांव की है। आरोपी गोदाधर लोहरा ने अपने छोटे भाई राम सिंह लोहरा की साबल से वार कर हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनाहातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Read More : पूर्व DGP टीपी सिन्हा और पूर्व IG हरे कृष्ण मिश्रा का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें

Koderma : कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने यात्रियों को...

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...