Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। सांसों की बेचैनी ने जब उन्हें घेरा, तो रांची की मेडिका अस्पताल तक पहुंचाने को प्रशासन ने हर लकीर तोड़ दी। खूंटी से रांची तक सिर्फ 30 मिनट में बनाई गई ग्रीन कॉरिडोर जैसे वक़्त भी रुक गया हो एक बुज़ुर्ग कर्मयोगी की रक्षा में।
डॉ विजय मिश्रा की निगरानी में डॉक्टर्स की टीम अब उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे हुये है। स्थिति फिलहाल स्थिर है, और उन्हें ICU से उनके कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं… जनवरी 2025 में भी ब्लड शुगर गिरने और बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उससे पहले न्यूमोनिया ने उन्हें दो साल पहले झकझोर दिया था।












