spot_img
spot_img

पूर्व विधायक की घर वापसी, अकेला ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड की सियासत में आज वो पल आया, जिसने सबको चौंंका दिया। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने एक बार फिर कांग्रेस की दहलीज पर कदम रखकर जैसे अपने राजनीतिक सफर को नया रंग दे दिया। रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जब वे पहुंचे, तो हवा में “अकेला जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूम उठे और फूलों की बौछारों में उनका स्वागत हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पट्टा पहनाते हुये कहा “उमाशंकर जी की वापसी से उत्तर छोटानागपुर में कांग्रेस को नई ताकत, नई ऊर्जा और नई उम्मीद मिली है।” उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह खड़गे जी और राहुल गांधी “वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो” का अभियान चला रहे हैं, उसी जज्बे के साथ झारखंड में भी कांग्रेस नई उड़ान भरने को तैयार है। कार्यक्रम में शहजादा अनवर, जयशंकर पाठक, केदार पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पूरा परिसर पोस्टरों, बैनरों और बधाई संदेशों से सजा हुआ था। राजनीतिक हलकों में यह कदम कांग्रेस के लिये उत्तर छोटानागपुर में नयी स्फूर्ति का संचार माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...