पूर्व मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Date:

spot_img

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुये चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नामी गिरामी मोबाईल नेटवर्क कंपनी का पूर्व साइट मैनेजर मास्टरमाइंड तौफिक अंसारी भी शामिल है, जिसे टावरों में लगे महंगे उपकरणों की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के चोरी के उपकरण, टावर मशीनें, बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार (JH01EL-4898) बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में चान्हों थाना क्षेत्र के सिलागाई, फुलडीह और पतरातू गांवों में लगे मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी होने के बाद जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तौफिक अंसारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अकमल अंसारी, मुबारक अंसारी और कबाड़ी गौरी कुमार के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

जांच में खुलासा हुआ कि चोरी के बाद टावरों से निकाले गये कीमती उपकरण रिंग रोड स्थित एक कबाड़ी को बेच दिये जाते थे। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सामान और वाहन जब्त कर लिया। रांची पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के 33 मोबाइल टावर चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कांके, पिठौरिया, अनगड़ा, मांडर, नगड़ी, ओरमांझी, इटकी, बेड़ो, लापुंग, बुढ़मू, राहे, सिकिदिरी, चान्हों और अन्य थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AK-47 से फा’यरिंग, जवान सस्पेंड…

Bihar : बिहार बंद के दौरान सिवान में हुये...

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

CM के दौरे से पहले DC का औचक निरीक्षण, 3 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम…

Ramgarh : CM हेमंत सोरेन के 4 अगस्त को अपने...

सुनवाई से पहले गार्ड का म’र्डर…

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर के जेएमपी कॉम्प्लेक्स में...

दो बच्चों की मां ने बड़ा तालाब में लगा दी छलांग

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के...