Kohramlive : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल C. V. Ananda Bose ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस्तीफे के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का अंतरिम राज्यपाल नियुक्त करने की घोषणा कर दी है। फिलहाल वह तमिलनाडू के राज्यपाल हैं और अब अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में West Bengal का कार्यभार भी संभालेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। एक पूर्व खुफिया अधिकारी को अंतरिम राज्यपाल बनाये जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आरएन रवि भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी रहे हैं। उन्होंने CBI और Intelligence Bureau जैसी अहम एजेंसियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
ममता बनर्जी ने जताई चिंता
राज्यपाल के अचानक इस्तीफे के बाद बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं और अभी तक इसके कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। CM ने यह भी आशंका जताई कि चुनाव से पहले राजनीतिक दबाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुये कहा कि राज्य से परामर्श किये बिना इस तरह का निर्णय लेना संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है। राज्यपाल के इस्तीफे और नये अंतरिम राज्यपाल की नियुक्ति के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहस तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव के करीब आते-आते यह घटनाक्रम राज्य और केंद्र के बीच सियासी टकराव को और तेज कर सकता है।









