Bihar : गिरफ्तार पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर कोर्ट में रो पड़े। उन्होंने कहा कि “ये गिरफ्तारी इसलिये की गई है कि मेरे बेटे का इंटरव्यू प्रभावित हो जाये, मेरी हत्या की सुनियोजित साजिश हो रही है। पुलिस ने उन्हें मीडिया से बात करने की इजाजत नहीं दी। उनका ये वीडियो सोशल मी़डिया पर खूब वायरल हो रहा है। देवरिया पुलिस ने उन्हें सीजेएम कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट में प्रवेश करते हुये अमिताभ ने कहा, “मैं अपना मुकदमा खुद लड़ूंगा।” उन्होंने कोर्ट से समय मांगा। फिर कांपते हाथों से 8 पेज का अपना स्पष्टीकरण सौंप दिया। उन्होंने कहा, “जिस मामले में मुझे आरोपी बनाया गया है, वहां कोई अपराध हुआ ही नहीं। दो दशक बाद मुझे सिर्फ प्रताड़ित करने के लिये ये केस बनाया गया है।” वहीं, उनकी पत्नी नूतन ठाकुर की बेचैनी सोशल मीडिया पर छलकी, “26 साल पुराना मामला, वह भी सामान्य सिविल विवाद। आखिर इतनी रात में गिरफ्तारी क्यों?” कड़ी सुरक्षा में उन्हें आज जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि गोरखपुर से शुरू हुई पहली पोस्टिंग के बाद से ही अमिताभ ठाकुर का नाम हमेशा चर्चा में रहा। 2021 में जबरन रिटायर किये गये, फिर राजनीति में कदम रखें और अब, पुराने मामले की गर्द ने फिर से पकड़ लिया उन्हें। उनपर इल्जाम है कि देवरिया में 1999 में औद्योगिक प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी हुई। नाम में हेरफेर, गलत पहचान और 2003 में प्लॉट की बिक्री कर दी गई। 2025 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। इस केस में पत्नी नूतन भी आरोपी है।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





