spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बालूमाथ अस्पताल के पूर्व CS डॉ अमरनाथ गिरफ्तार, 1.21 करोड़ के घोटाला का है आरोप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
लातेहार: लातेहार में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह वर्तमान में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को देर रात चतरा पुलिस ने बालूमाथ से गिरफ्तार कर लिया है। बालूमाथ से पूर्व डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद चतरा में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित थे।

साल 2011-2012 में सदर अस्पताल, चतरा के लिए डीजल मशीन और जेनेरेटर आदि की खरीद की गयी थी। इस खरीद में कुल एक करोड़  21 लाख का घोटाला उजागर हुआ था। इसकी जांच सरकार की ओर से की गयी थी।

इस मामले में सदर अस्पताल चतरा के सिविल सर्जन सह मेडिकल पदाधिकारी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद को दोषी पाया गया था। चतरा सदर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद कानून की नजरों में फरार थे।

हाइकोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

पुलिस FIR के बाद यह मामला चतरा सिविल कोर्ट में दर्ज था। कोर्ट की ओर से समन जारी होने के बाद भी आरोपी डॉक्टर ने जमानत नहीं ली। 2015 में जब कोर्ट ने मामले का सख्ती से संज्ञान लिया तब आरोपी डॉक्टर ने झारखंड हाई कोर्ट, रांची में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी डॉक्टर फरार था।

इसे भी पढ़ें : 7 साल पहले ट्रेन में मां-बाप से बिछड़े पांच बच्चे, अब मिलेंगे पिता से

इसे भी पढ़ें : संदेह में तांबे के तार से सिल दिया था पत्‍नी का “प्राइवेट पार्ट”, अब पत्‍नी ने कही ये बात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...